Categories: बलिया

बलियाः जमीनी विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

बलिया के दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुर टियर व्यासी नई बस्ती में आपसी विवाद में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के निवासी यथार्थ विक्रम सिंह (25) और नागेश्वर सिंह के परिवार के बीच 6 महीने से जमीनी विवाद चल रहा था। मामला थाने से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल तक पहुंच चुका था, पर समाधान नहीं निकला। बुधवार की शाम करीब 8 बजे एक पक्ष ने गोलू के सिर में गोली कर दी।

गम्भीर स्थिति में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया। इसी दौरान रास्ते में गोलू की मौत हो गई। अब पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी एस आनंद कुमार ने बताया कि बुधवार की शाम दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया, इसमें एक पक्ष ने विक्रम सिंह के सिर में गोली लगी थी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago