बलिया- अंतिम संस्कार से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, घटना के बाद इलाके में सनसनी

बलिया डेस्क: बलिया से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार शाम बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र में महावीर घाट इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। अंतिम संस्कार कर वापस लौट रहे एक युवक की बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना में बाइक सवार एक व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। घायल युवक को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

जानकारी के अनुसार जिले के बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के टकरसन निवासी खेदन वर्मा का आज निधन हो गया। अंतिम संस्कार करने ग्रामीण व परिजन बलिया शहर कोतवाली क्षेत्र के महावीर घाट पहुंचे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद टकरसन निवासी 40 वर्षीय राजेश सिंहमिंटू व 45 वर्षीय शम्भू नारायण वर्मा बाइक से गांव लौट रहे थे। बाइक मिंटू चला रहे थे।

शुभ नारायण वर्मा ने पत्रकारों को बताया कि महावीर घाट, हनुमान मंदिर से कुछ दूर पहले घात लगाये बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने बाइक को रोक लिया। गाड़ी चला रहे मिंटू ने जैसे ही गाड़ी रोकी, मूंह बांधे बदमाशों ने उसे दौड़ा लिया। इसी बीच एक बदमाश ने शुभनरायन के पेट में गोली मार दी। बदमाशों को देखकर मिंटू जान बचाने के लिये खेतों की तरफ भागने लगा।

मिंटू का बदमाशों ने तकरीबन 100 मीटर तक पीछा किया और फिर पकड़कर सिर में गोली मार दी। गोली लगने के बाद मिंटू भागते हुए एक गड्ढ़ें में जाकर गिर गया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश जनेश्वर मिश्र सेतु की ओर फरार हो गये। घायल शम्भू नारायण वर्मा को वाराणसी रेफर कर दिया गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही शहर कोतवाल विपिन सिंह मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है । इस घटना को तीन वर्ष पहले टकरसन पेट्रोल पम्प के पास हुई मंटू यादव की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। इस घटना में मुख्य आरोपित मंटू सिंह ही थे। महाबीर घाट के निकट हुई सरेशाम हुई इस दुस्साहसिक घटना के बाद सनसनी फैल गई।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago