Categories: बलिया

बलियाः सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, वाराणसी से इलाज कराकर वापस लौट रहा था

बलियाः इलाज कराकर घर लौट रहे व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक बांसडीह के खुटहां गांव का निवासी था। जन्माष्टमी के दिन उसे बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। मृतक का इलाज बीएचयू में चल रहा था। जहां से बलिया लौटते वक्त उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक खुटहां गांव निवासी जगदीश यादव (44) श्री कृष्ण जन्माष्टमी के दिन यानि 19 अगस्त को करीब 6:00 बजे शाम को बड़ागांव से बाजार कर वापस अपने गांव जा रहा था। इसी बीच हरिजन बस्ती के पास किसी युवक ने बाइक से धक्का मार दिया। जिससे जगदीश गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल बलिया ले जाया गया।

जहां जगदीश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। लेकिन बीएचयू में भी चिकित्सकों ने जगदीश की गंभीर स्थिति देखते हुए जवाब दे दिया था। डॉक्टरों की बात सुनकर परिजन जगदीश को वापस घर ले जाने लगे, जहां गाजीपुर के पास उनका निधन हो गया। उनकी मौत के बाद से पत्नी उर्मिला देवी और पुत्र शिव कुमार यादव का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरु कर दी है।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 week ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

2 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

4 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

4 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago