Categories: बलिया

बलियाः अवधेश ठाकुर बनाए गए अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष

बलिया के अवधेश ठाकुर को अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। इसके अलावा सनक पांडेय को बलिया नगर विधानसभा का प्रभारी घोषित किया गया। इस दौरान अधिकार सेना राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश सिंह ने मीडिया से बातचीत की।

उन्होंने कहा कि अधिकार सेना के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर के निर्देशानुसार अवधेश ठाकुर को बलिया जिला अध्यक्ष और सनक पांडेय को बलिया विधानसभा प्रभारी घोषित किया जाता हैं। इनके मनोनयन से बलिया जिले मे पार्टी विस्तार का कार्यक्रम तेजी से बढे़गा।

अमिताभ ठाकुर बलिया लोकसभा चुनाव लड़ेंगे तो बलिया जिले के ग्राम सभाओं की ईकाइयों का भी गठन जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला कार्यकारिणी को इसका दायित्व दिया जाएगा। साथ ही जिले में एक भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें कम से कम पच्चीस हजार स्थाई कार्यकर्ता भाग लेंगे।

अगले माह इस सम्मेलन की तिथि घोषणा होनी है। राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश सिंह ने आगे बताया कि अधिकार सेना से जुडने वाले कार्यकर्ताओ की समस्या और सम्मान की लडाई ही हमारी प्राथमिकता है ।जनता के अधिकार और हितो की रक्षा के लिए ही राष्ट्रीय संयोजक अमिताभ ठाकुर ने इस राजनैतिक पार्टी अधिकार सेना का गठन किया हैं।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago