Categories: featured

बलिया: कार और बाइक की भिड़ंत में घायल हुआ युवक, लोग मदद करने की बजाय शराब लूटते रहे

बलिया में मनियर-सिकंदरपुर मार्ग पर रविवार तड़के एक बाइक व कार की आपस में जोरदार भिडंत हो गई। घटना में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। बुरी तरह जख्मी शख्स सड़क पर तड़पता रहा लेकिन वहां मौजूद किसी ने भी मदद नहीं की।घटना मनियर थाना क्षेत्र के पश्चिम पठखौली के पास हुई। जहां बाइक सवार राजेश यादव पुत्र ईश्वर दयाल यादव हादसे का शिकार हो गया। इससे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। वहीं, बाइक पर बोरी में भरकर रखा अवैध शराब का पाउच सड़क पर बिखर गया।  बताया जा रहा है कि राजेश यादव अवैध शराब के पाउच से भरी बोरी लेकर जा रहा था। तभी कार के धक्के से वह जमीन पर गिरकर छटपटाने लगा, जबकि उसकी बाइक कुछ दूरी पर पलट गई। हादसे की आवाज सुनकर लोग वहां पहुंचे।

घायल सड़क पर तड़पता रहा लेकिन किसी ने मदद नहीं की। बल्कि लोगों के नजर सड़क पर बिखरे पड़े शराब के पाउच पर रही, कुछ बिखरे पाउच काे लूटने में जुटे रहे। हालांकि थोड़ी देर बाद कुछ लोगों ने घायल युवक को पीएचसी मनियर पहुंचाया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago