Categories: बलिया

बलियाः युवक ने पेड़ से लटककर दी जान, गांव में मचा हड़कंप

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में एक युवक ने पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी। घटना थाना अंतर्गत हजौली बाबू के पूरा की है, जहां गांव से आधा किलोमीटर दूर पेड़ में साल और गमछे की मदद से युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक का नाम गणेश ठाकुर पिता स्वर्गीय तुलसी ठाकुर है, जिसकी उम्र 46 वर्ष थी। गांव वालों ने बताया कि अगले महीने गणेश ठाकुर की लड़की शादी होने वाली थी। वहीं कुछ गांव वालों का कहना है कि गणेश ठाकुर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, उनकी दवाई चल रही थी।

गांव वालों ने बताया कि सुबह जब वह गांव से बाहर गए। तो गणेश की लाश दिखी। जिससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

रिपोर्ट- कृष्ण मोहन पाण्डेय

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 months ago