Categories: बलिया

बलियाः ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत

बलिया में सदर कोतवाली के जलालपुर पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि गाजीपुर करीमुद्दीनपुर थाना के ताजपुर डेहमा गांव निवासी मनोज कन्नौजिया बहन सुनीता व छोटे भाई बिट्टू कन्नौजिया के साथ बाइक से बलिया आ रहे थे। बिट्टू कन्नौजिया की तबियत खराब थी। अस्पताल में दिखाना था।

इसी बीच जलालपुर स्थित पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक असंतुलित होकर पलट गई। बीच में बैठे बिट्टू के सर पर ट्राली का पहिया चढ़ने से मौके पर मौत हो गई। बाइक चला रहे मनोज कन्नौजिया व पीछे बैठी बहन सुनीता चोटिल हो गए।

घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

4 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 month ago

1 month ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago