बलिया- राकेश टिकैत के समर्थन में उतरी युवा चेतना, रोहित सिंह धरने पर बैठे !

बलिया डेस्क : किसान नेता राकेश टिकैत के समर्थन में युवा चेतना चेतना ने बलिया महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास संघर्ष का बिगुल फुक दिया।

युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने की आगुवाई में  युवा चेतना के नेताओं और समर्थकों ने धरना दिया । इस मौके पर रोहित सिंह ने सरकार को घेरते हुए कई सवाल उठाये। उन्होंने कहा कि लाल क़िला पर जो हुआ उसकी जितनी निंदा की जाए वह कम है।लाल कीला पर हुए घटना के पीछे भी भाजपा और संघ का हाथ है। 60 दिन से भी अधिक समय से किसान सड़क पर हैं और मोदी सरकार सोई है।

पूरा देश किसान नेता राकेश टिकैत के साथ खड़ा है अगर टिकैत को कुछ हुआ तो इसका ख़ामियाज़ा भाजपा सरकार को भुगतना पड़ेगा। मोदी-शाह-योगी डंडे के बल पर देश चलाना चाहते हैं जो संभव नहीं है। देश में अघोषित आपातकाल है हमलोगों को इसके खिलाफ संघर्ष करना होगा।

भारत गांधी और अम्बेडकर का देश है हम इसे टूटने नहीं देंगे। मोदी सरकार को कृषि बिल वापस लेना होगा।  देश बचाने की लड़ाई में सबों को आगे आना होगा। इस अवसर पर अजय राय मुन्ना,सैफ नवाज,कमला शंकर राय,बैजू राय,शिवपाल यादव,जिशान अहमद अंसारी,किशन राय,सन्नी तिवारी,राकेश खरवार,चमचम तिवारी आदि उपस्थित रहे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

4 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago