Categories: बलिया

कबूतरों की तस्करी कर रहा बलिया का युवक गिरफ्तार, 46 कबूतर बरामद

मथुरा में जीआरपी- आरपीएफ ने ट्रेन में सफेद कबूतरों के साथ युवक को गिरफ्तार किया। युवक बलिया का रहने वाला है। जिसकी पहचान धर्मेंद्र कुमार पुत्र देवनाथ निवासी ग्राम नारायनगढ़ के रुप में हुई है। पुलिस ने आोरपी की तलाशी ली दो गत्तों के डिब्बे मिले।

जिन्हें खोला तो इसमें सफेद रंग के 46 कबूतर मिले। जीआरपी प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार कबूतरों को अमृतसर पंजाब से लेकर आया था। वह कबूतरों को शिकार के शौकीन लोगों को बेचने का काम करता है। यह बात उसने पूछताछ में स्वीकार की है। बरामद हुए कबूतरों को वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया।

डीएफओ रजनीकांत मित्तल ने बताया कि कबूतरों को कैद रखना गैर कानूनी है। यह अधिनियम के ह शेड्यूल-4 के तहत प्रतिबंधित है। जीआरपी ने जो कबूतर बरामद किए हैं वे वह हमें सौंप दिए गए है। हम उन्हें सुरक्षित रखेंगे। तारीख पर न्यायालय में पेश करेंगे। न्यायालय के आदेश के बाद सभी कबूतरों को सुरक्षित वन्य क्षेत्र में कबूतरों को छोड़ दिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago