बलिया- CM योगी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने वाला युवक गिरफ्तार

बलिया। सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक आपत्तिजनक तस्वीर  पोस्ट करने के आरोप में  चौबे छपरा निवासी आदर्श चौबे को गिरफ्तार किया गया है।बताया गया है कि युवक सोशल नेटवर्किंग साइट्स  पर अनाप-शनाप पोस्ट करता रहता था।शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उसको गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक संजय यादव ने शनिवार को बताया कि फेसबुक पर शुक्रवार को जिले के रेवती क्षेत्र के चौबे छपरा गांव के आदर्श चौबे ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक आपत्तिजनक

तस्वीर पोस्ट कर दिया। पुलिस ने इसकी जानकारी मिलने के बाद छानबीन की तथा इसके बाद शनिवार को रेवती थाना में उप निरीक्षक बीपी पांडेय की शिकायत पर आदर्श चौबे के ख़िलाफ़ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. थाना प्रभारी यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि पुलिस ने आरोपी आदर्श चौबे को गिरफ्तार कर लिया है।प्रभारी निरीक्षक पाण्डेय ने बताया कि थाना क्षेत्र के चौबे छपरा निवासी आदर्श चौबे उर्फ छोटू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो महिला के रूप में बनाकर पोस्ट कर दिया था।

यही नहीं एनएच 31 पर चलने पर गान लाल जैसे पोस्ट भी किया है। बताया कि मुखबीर की सूचना पर एसआई बीपी पाण्डेय, राम अनन्त यादव,सोनू रजक आदि की टीम ने उक्त आदर्श चौबे को गंगा पाण्डेय के टोला से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने धारा 504,505 तथा 67 आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर गिरफ्तार आरोपी को चालान न्यायालय कर दिया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago