बलिया। वार्ड नंबर 45 के जिला पंचायत सदस्य और अंबिका चौधरी के पुत्र आनंद चौधरी को समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। वह विगत 2 दिनों पहले ही समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। वहीं बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने कहां है कि वह बसपा के घोषित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे और अंबिका चौधरी ने बसपा के साथ विश्वासघात किया है।
क्या है पूरा मामला- शनिवार 19 जून को समाजवादी पार्टी ने बलिया के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा की। हालाँकि अब तक सपा की तरफ से राजमंगल यादव के पत्नी को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाये जाने की चर्चा थी। लेकिन यहाँ जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी की चर्चा अप्रत्याशित साबित हुई जब पता चला उम्मीदवार अम्बिका चौधरी के पुत्र है।जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव ने बताया है कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के निर्देश पर आनंद चौधरी को समाजवादी पार्टी जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया गया।
इसके बाद जिले में राजनीतिक विशेषज्ञों के बीच अटकलें तेज हो गई हैं। इन अटकलों के पंख तब लग गए जब अंबिका चौधरी ने शनिवार को ही बहुजन समाज पार्टी से इस्तीफा दे दिया। अटकलें हैं कि वह सपा में शामिल हो सकते हैं मगर फिलहाल एक ही दिन में यह दो घटनाएं राजनीतिक गलियारे में हलचल पैदा कर चुकी हैं।
उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री के पुत्र आनंद चौधरी वार्ड नंबर 45 से जिला पंचायत के बसपा उम्मीदवार के रूप में निर्वाचित हुए थे। बसपा विधायक उमाशंकर सिंह मैं अंबिका चौधरी को विश्वासघाती बता दिया। उमाशंकर सिंह ने कहा अंबिका चौधरी से जो उम्मीद थी उन्होंने वैसा ही किया है। फिलहाल जिले की राजनीति गरमाई हुई है।
बलिया के मानपुर चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2026…
बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…
बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…