Categories: बलिया

बलिया में नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले गया युवक, पुलिस ने शुरू की जांच

बलिया में बेलथरा रोड में एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर से भगा ले जाने का मामला सामने आया है। लापता नाबालिग के पिता ने पुलिस में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के खैराखास के निवासी 25 जुलाई को शाम में अपने परिवार के साथ खेत में रोपनी कर रहा था। उनकी 14 वर्षीय नाबालिग लड़की घर पर अकेली थी। तभी गांव का रहने वाला ओमकार राजभर, पड़ोस की संगीता देवी, सरिता देवी के सहयोग से नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।

ऐसे में प्रार्थी ने उभांव थानाध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने ओमकार राजभर, संगीता देवी, सरिता देवी, रंजीत राजभर के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। देखने वाली बात होगी की पुलिस इस मामले पर कितना जल्दी कारवाई करती है और पीड़ित को न्याय मिल पाता है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago