बलिया के युवाओं की नसों में घुल रहा नशा, ‘उड़ता पंजाब’ बन रहा बैरिया

बलिया। युवा किसी भी देश का भविष्य होते हैं। युवाओं की प्रगति पर ही देश का विकास निर्भर करता है। या यूं कहें कि युवा ही वह नींव है जिसके दम पर विकास की इमारत खड़ी होती है। लेकिन अब देश के विकास की यह नींव डगमगाने लगी है। जिनके कंधों पर देश का भविष्य है वह युवा नशे का शिकार बनते जा रहे है। खास तौर पर बैरिया क्षेत्र में युवा नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं और जिम्मेदार आंख मूंद कर बैठे हैं।

नशे की दलदल में फंसे युवा– एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि बैरिया क्षेत्र में युवाओं को नशा का रोग लग गया है। यहां युवा हेरोइन के आदी बन गए हैं। जिस दिन मंहगा नशा नहीं मिलता हो गांजा और शराब का सेवन करते हैं। जब नशे को जी तिलमिलाने लगता है तो युवा खांसी का सिरप और पंक्चर साटने वाले सुलेशन को लेने से गुरेज नहीं करते, और नशे का यह पूरा कारोबार किराने की दुकान से ही संचालित हो रहा है।

किराने की दुकान परोस रही नशा– इलाके में किराने की दुकानें युवाओं के बीच नशा परोस रही हैं। यहां राशन के साथ अब ग्राहकों को हेरोइन व गांजा भी बेचा जा रहा है। युवा जब चाहें इन दुकानों से नशे का सामान खरीदते हैं। जनप्रतिनिधि से लेकर पुलिस अधिकारियों तक सबको इन नशे के धंधे की ख़बर है लेकिन हैरानी की बात है कि इस नशे के कारोबार को बंद करने कोई कदम नहीं उठाए जा रहे।सू त्रों के मुताबिक पुलिस ने 9 नवंबर 2020 को 50 पुड़िया के साथ बैरिया नगर पंचायत निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया था लेकिन पुलिस ने कार्रवाई में ढील बरती और युवक को जमानत मिल गई। जिसके बाद से नशा तस्करों के हौंसले बुलंद होने लगे।

ऐसे फैला है नशे का कारोबार– नशे के कारोबारी अब हेरोइन को बिहार के रास्त लाकर अपने एंजेटों के माध्यम से रानीगंज बाजार, सुरेमनपुर, बैरिया, लालगंज, रामगढ़ और हल्दी तक आसानी से पहुंचा देते हैं। जहां से हेरोइन की लत युवाओं के साथ-साथ ऑटो-मोटर चालकों के द्वारा होम डिलेवरी कर लगवा दी जा रही है। बाद में अपने ठिकाने तक बुलाकर डबल रेट तक देना शुरु कर दे रहे हैं। यह कारोबार जमकर फल-फूल रहा है, जिसके कारण नशे में लिपटे युवा अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। अगर समय रहते इस पर ध्यान नहीं दिया गया तो एक बड़ी तबाही हो सकती है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago