बलिया- रसड़ा में दक्षिणी चौकी भवन और महिला डेस्क का SP ने किया लोकार्पण, 42 लाख की लागत से हुआ निर्माण

बलिया में महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला हेल्प डेस्क का लोकार्पण किया गया है। स्थानीय नगर से सटे कोटवारी मोड़ पर व निर्मित रसड़ा दक्षिणी पुलिस चौकी के भवन तथा कोतवाली परिसर में निर्मित महिला हेल्प डेस्क का रविवार को पुलिस अधीक्षक विपिन टाडा ने फीता काटकर व शिलापट्ट का अनावरण कर लोकार्पण किया। 42 लाख की लागत से बने इन भवनों का निर्माण जनसहयोग से किया गया है। लोकार्पण के बाद पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कानून व्यवस्था एवं शांति स्थापना का गरूरत्तर दायित्व निश्चित तौर पर पुलिस जनों का है किंतु वर्दी पहने पुलिस

जनों के इस दायित्व का सम्यक निर्वहन प्रत्येक नागरिक का शांति एवं सुरक्षा कार्यों में अपना स्तुत्य सहयोग प्रदान करके ही कर सकता है। इस दौरान उन्होंने कहा रसड़ा के 6 वार्ड तथा प्रधानपुर सहित डेहरी गांव को मिलाकर लगभग 50 हजार की आबादी दक्षिणी चौकी के अंतर्गत आती है। जन सहयोग की दिशा में पुलिस द्वारा किए जा रहे प्रयासों से एक नई प्रेरणा प्रदान की जा सकेगी। कि जन सहयोग के अभाव में कोई भी कार्य प्रणाली सफल नहीं सकती।साथ ही उन्होंने कहा कि जनता को विश्वास में लेकर ही अपने दायित्वों का निर्वहन कर के जन आकांक्षाओं की पूर्ति की जासकती है।उन्होंने विश्वास दिलाया कि यदि इसी प्रकार का सहयोग मिलता रहा तो अन्य निर्माण कार्य भी आसानी से पूरे किए जा सकेंगे। ग्राम प्रधान आफताब अहमद सहित उप पुलिस अधीक्षक तथा प्रभारी निरीक्षक ने पुलिस अधीक्षक का अभिवादन किया। लोकार्पण कार्यक्रम में रसड़ा बाहरी के ग्राम प्रधान आफताब अहमद उर्फ मंटू, क्षेत्राधिकारी एसएन वैस, प्रभारी निरीक्षक नागेश उपाध्याय, चौकी इंचार्ज राजकपूर सिंह, चंद्रशेखर सिंह, प्रमोद सिंह, पंकज सिंह तथा योगेंद्र प्रताप सिंह सहित क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago