Categories: बलिया

बलियाः जिला अस्पताल की एक्सरे मशीन खराब, 5 दिन से परेशान हो रहे मरीज

बलिया जिला अस्पताल की व्यवस्था चरमराई हुई है। अस्पताल के उपकरणों में आए दिन कोई न कोई तकनीकी खराबी आ जाती है जिससे मरीज परेशान होते हैं। इस बार एक्सरे मशीन खराब हो गई है। पिछले 5 दिन से मरीजों का एक्सरे नहीं हो पा रहा है।

एक्सरे करवाने के लिए मरीजों को बाहर प्राइवेट सेंटर्स के चक्कर काट रहे हैं और मनमाने दामों पर एक्सरे करवाने को मजबूर हैं। बता दें कि अस्पताल में रोजाना सैंकड़ों की संख्या में मरीज आते हैं, इनमें से कई मरीजों का एक्सरे होता है।

लेकिन अब एक्सरे मशीन ही बिगड़ गए हैं। जिससे अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों को एक्सरे के लिए भटकना पड़ता है। जिला अस्पताल में एक्सरे न होने के कारण मरीजों को प्राइवेट में महंगे दामों पर एक्सरे कराना पड़ता है। जिला अस्पताल में एक्सरे नहीं होने के चलते सबसे अधिक मरीजों और तीमारदारों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं जिला अस्पताल के प्रभारी सीएमएस डॉ. वीके सिंह ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण एक्सरे नहीं हो पा रहा है। जल्द ही दुरुस्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago