बिल्थरारोड- महज एक साल में ही उखड़ गई पिच रोड, जर्जर सड़क बनी जानलेवा

बिल्थरारोड- पशुहारी रोड  पर बनी सड़क महज एक साल में  ही उखड़ गई । इससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है। सड़क पूर्णतया गड्ढों में तब्दील हो जाने से आवागमन में काफी दिक्कतें हो रही हैं।

सिसयंड कला गांव के समीप लगभग सौ मीटर तक तो बारिश के कारण सड़क पर जलजमाव के कारण आवागमन पूरी तरह से जानलेवा हो गया है। यहां सुरक्षित गुजरना किसी वैतरणी पार करने से कम नहीं है। इस सड़क को बने महज एक साल ही हुआ है।

बावजूद सड़क की जगह-जगह पिच उखड़ गई है और कृषि मंडी से सिसयंड कलां गांव के बीच सड़क में जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं। हल्की बारिश होने पर भी यह उक्त जगहों पर यह जलाशय का पर्याय बन जाती है।

ग्रामीण मृत्युंजय यादव, भूपेंद्र ¨सह, अजीत कुमार, अजय यादव, संतोष कुमार व ध्यानचंद श्रीवास्तव आदि ने संबंधित विभाग से उक्त मार्ग के तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

7 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago