बलिया – CHC सोनबरसा में सांसद निधि से बेड्स और ऑक्सीजन प्लांट का काम शुरू

बलिया। देश और दुनिया में फैली कोविड-19 महामारी से अपना जिला भी अछूता नहीं था। सरकारी आंकड़ों की माने तो सेकंड वेव में जिले में 212 लोगों की जान गई है। हजारों लोग कोविड-19 के चपेट में रहे। अब जब कोविड के केसेज़ आने कम हुए हैं तो प्रशासन और सांसद- विधायक भी अपनी तेजी दिखा रहे हैं। बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सांसद निधि से अस्पतालों के लिए बेड्स बढ़वाने की जानकारी दी है।इस क्रम में सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में 30 बेड पर ऑक्सीजन पाइप लाइन सप्लाई और 300 एलपीएम क्षमता का ऑक्सीजन प्लांट ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराने की सूचना दी है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह सूचना दी गई है। उसी प्रेस रीलीज़ में यह भी बताया गया है कि 18 से 45 वर्ष की महिलाओं के लिए जिला चिकित्सालय बलिया एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह में कोविड-19 का टीकाकरण प्रतिदिन हो रहा है। देश दुनिया में चल रही खबरों की मानें तो कोरोना की तीसरी वेव तय है ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है किस यह सारी घोषणाएं जो जनप्रतिनिधियों के द्वारा की जा रही हैं समय रहते पूरी करा ली जाएंगी। बता दें कि समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में हड्डी व शिशु रोग विशेषज्ञों की तैनाती भी होगी।

वहीं 30 बेड का एक एल वन अस्पताल के साथ ही डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड मशीन और आउटर एनेलाइजर मशीन के अलावा ऑक्सीजन प्लान भी स्थापित किया जाएगा। सोनबरसा अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य प्रमुख रोगों के विशेषज्ञ चिकित्सक सप्ताह में एक या दो दिन बारी-बारी से अपनी सेवाएं देंगे। जबकि निर्माणाधीन 100 बेड के अस्पताल का निर्माण जल्द पूरा कराने का निर्देश सांसद ने सीएमओ को दिया। वहीं जिले में कोविड टीकाकरण की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया

बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

4 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

1 month ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago