बलिया की कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहेरी में युवती की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। जहां 19 वर्षीय सोनू उर्फ दिलशाद ने युवती को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी खुद कोतवाली पहुंच गया और पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। आरोपी सनकी दिमाग का बताया जा रहा है। पुलिस के सभी आलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए है।
जानकारी के मुताबिक घटना रविवार अलसुबह की है। बहेरी का रहने वाला सोनू पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था। लेकिन युवती ने उसको थप्पड़ मारकर मुकदमे में फंसा कर जीवन खराब करने की धमकी दी थी। तभी से युवक युवती की हत्या की फिराक में था।
रविवार सुबह सोनू ने युवती की चाकू घोंपकर हत्या कर दी और खुद कोतवाली पहुंच गया। यहां उसने पुलिस वालों से कहा कि वह हत्या करके आया है। जिसके बाद कोतवाली में हड़कंप मच गया। आलाधिकारियो को सूचना देने के साथ ही शहर कोतवाल घटना स्थल पर पहुंचने के बाद जिला अस्पताल पहुंच गये। सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक डीपी त्रिपाठी भी जिला अस्पताल पहुंच गये। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…