बलिया में महिला अपराधों के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला फेफना थाना क्षेत्र के एक गांव से है जहां घर में घुसकर 27 वर्षीय महिला के साथ कथित रुप से दुष्कर्म की घटना सामने आई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है कि घटना 26 सितंबर की है। जब 27 वर्षीय विवाहित घर में अकेली थी। इसी दौरान 29 वर्षीय आरोपी उसके घर में घुसा और महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के पति का कहना है कि दुष्कर्म के बाद आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को भी देने पर जान से मारने की धमकी दी थी इसलिए वह इतने दिनों तक चुप रहे और अब शिकायत दर्ज कराई है।
फेफना थाना के प्रभारी सुनील तिवारी ने रविवार को बताया कि महिला के पति की शिकायत पर शनिवार को आरोपी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है तथा पुलिस ने महिला को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…
बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…
बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
बलिया। नारायणपुर स्थित बी.एन. इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया…