बलिया। आज 14 नवम्बर के दिन पूरे देश में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। पूरा देश उन्हें याद कर रहा है और हर जगह अलग अलग आयोजन हो रहे हैं। बलिया के कांग्रेस कमेटी भवन में भी पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती समारोह का आयोजन किया गया।
इस मौके पर बलिया जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय ने उन्हें याद करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान आजादी से लेकर अब तक नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने अपनी सारी निजी संपत्ति को दान देकर भारत सरकार को चलाने का काम किया था।
इस समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव प्रभारी बलिया कैलाश चौहान मौजूद रहे। उन्होंने अपने उद्बोधन में नेहरू को याद करते हुए उनके संघर्ष की दास्तां बताई। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू आजादी के आंदोलन में जेल में कई वर्षों तक रहे और उन्होंने वहीं से एक पुस्तक भी लिखी जो आज समाज में प्रासंगिक है। चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसीलिए उनका नाम चाचा पंडित जवाहरलाल नेहरू पड़ा देश उनके द्वारा किए कार्यो को कभी भुला नहीं सकता।
उक्त अवसर पर राजेंद्र चौधरी,राजनारायण उपाध्याय, ओम प्रकाश तिवारी,फूल वदन तिवारी, मुन्ना उपाध्याय ,अजय बहादुर राय,शाहिद अली, कन्हैया श्रीवास्तव, लालू प्रसाद बिंद, गिरीश कांत गांधी, अबुल फैज ,संजय कुमार , राकेश राय,ओम प्रकाश सिंह,लक्ष्मण पासवान ,ललित सिंह , अनिमेष ओझा आदि उपस्थित रहे।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…