बलिया के टीडी कॉलेज में छात्र नेताओं ने क्यों किया सांकेतिक धरना, क्या हैं मांग?

शनिवार को बलिया के श्री मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज (टीडी कॉलेज) में एकदिवसीय धरना हुआ। टीडी कॉलेज के छात्र नेताओं ने प्राचार्य कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना किया। छात्र नेता टीडी कॉलेज में छात्र संघ की बहाली करते हुए छात्र संघ चुनाव कराने की मांग कर रहे हैं। छात्र नेताओं ने अपनी मांग कॉलेज के प्राचार्य के सामने भी रखी है।

टीडी कॉलेज में कोरोना महामारी की वजह से बीते साल छात्र संघ के चुनाव नहीं कराए गए थे। इस साल भी महाविद्यालय प्रशासन छात्र संघ चुनाव कराने के मूड में नजर नहीं आ रहा है। इसी के विरोध में छात्र नेताओं ने आज एक दिन का सांकेतिक धरना दिया। धरने के दौरान उन्होंने कहा है कि महाविद्यालय में छात्र संघ की बहाली की जाए। साथ ही बिना देरी किए छात्र संघ चुनाव की तारीख भी घोषित की जाए।

छात्र नेताओं ने कहा है कि अगर महाविद्यालय में छात्र संघ की बहाली नहीं होती है और चुनाव की तारीख घोषित नहीं की जाती है तो एक बड़ा आंदोलन होगा। प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि छात्र संघ चुनाव के मुद्दे को नजरंदाज करने पर छात्र सड़कों पर भी उतरेंगे। इस तरह के किसी भी आंदोलन की पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की ही होगी।

गौरतलब है कि टीडी कॉलेज के छात्र नेता इससे पहले भी प्राचार्य को इस बाबत आवेदन दे चुके हैं। प्राचार्य को सौंपे गए आवेदन में साफ कहा गया था कि कोरोना महामारी के दौरान भी वाराणसी स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ और उदय प्रताप कॉलेज में छात्र संघ के चुनाव कराए गए थे। लेकिन टीडी कॉलेज में चुनाव नहीं हुआ। अब जब स्थिति सामान्य हो चुकी है तब भी प्रशासन छात्र संघ चुनाव नहीं कराना चाहता है।

अब एक बार फिर छात्र संघ की बहाली को लेकर सांकेतिक धरना हुआ है। छात्र नेताओं ने साफ कहा है कि अगर छात्र संघ की बहाली करते हुए तत्काल छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित नहीं कि तो आने वाले समय छात्र सड़कों पर उतरेंगे। देखना होगा कि प्रशासन अब क्या रुख अपनाता है? छात्र नेताओं के सांकेतिक धरने का क्या असर होगा ये बड़ा सवाल है।

Akash Kumar

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

4 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

4 weeks ago