बलिया- करंट लगने से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम

बलिया। नरही थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर में एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ जब महिला बिजली के बोर्ड में प्लग कस रही थी। तभी अचानक करंट लग गया। महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने महिला को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल परिजनों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है।

दरअसल नरही थाना क्षेत्र अंतर्गत पलिया खास बड़का खेत गांव में बिजली की चपेट में आने से महिला की मौत हुई। प्रिया देवी 39 वर्ष पत्नी सरवन यादव घर पर लगे बिजली के बोर्ड में प्लग कस रही थी। इस दौरान बोर्ड में करंट आ जाने से झटका खाकर गिर गई। परिजन उनको तत्काल बक्सर स्थित किसी हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गये। जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। इस दु:खद घटना से परिवार में कोहराम मचा है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

Ritu Shahu

Recent Posts

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

1 day ago

2 days ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 days ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

2 weeks ago

BHU छात्र नेता योगेश योगी के प्रयास से एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को मिली मंजूरी!

बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में अटल जयंती व क्रिसमस उत्सव श्रद्धा व उल्लास के साथ संपन्न

बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…

1 month ago