Categories: बलिया

बलियाः खाना बनाते समय गैस सिलेंडर के पाइप में लगी आग, महिला की मौत

बलिया के करमौता गांव में खाना बना रही महिला आगजनी की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू की हैं। वहीं हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल है, जिनका उपचार किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय मंशा मड़हे में खाना बना रही थी। इसी दौरान सिलेंडर की पाइप से गैस के रिसाव के कारण आग लग गई। इसके बाद आग ने मड़हे को चपेट में ले लिया। मंशा की चीख सुनकर परिवार के 35 वर्षीय हरिश्चंद्र, 30 वर्षीय जितेंद्र और 65 वर्षीय जोखू उसे बचाने पहुंचे। आग ने रौद्र पूर धारण कर लिया था और उसके बीच में मंशा फंसी थी। उसे बचाने के चक्कर में तीनों लोग झुलस गए। शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक मंशा दम तोड़ चुकी थी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजे की कोशिश की तो ग्रामीण विरोध करने लगे और मुआवाजे की मांग पर अड़ गए। सूचना पर एसडीएम और सीओ रसड़ा मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया। इधर हरिश्चंद्र, जितेंद्र और जोखू को रसा अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें वाराणसी रेफर किया गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago