बलिया। बिल्थरारोड में पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने रविवार को तुर्तीपार-भागलपुर पुल से सरयू नदी में छलांग लगा दी। राहगीर बचाने के लिए आए लेकिन तब तक महिला डूब चुकी थी। वहीं घटना की सूचना से परिजनों में कोहराम है।
सूचना पाकर महिला के परिजन पुल पर पहुंचे, लेकिन महिला का कहीं अता-पता नहीं चल सका। घटना के बाद महिला के घर मातम पसर गया। दरअसल देवरिया के सलेमपुर कस्बे के हरैया लाला वार्ड नंबर 8 निवासी 42 वर्षीया गुड्डी देवी मंदिर जाने का बहाना बनाकर घर से निकली और टेंपो पर सवार हो भागलपुर पुल पर पहुंची।
पुल पर पहुंचने के बाद महिला ने अपने मोबाइल से फोन करके कहा कि मैं नदी में कूदने जा रही हूं। घर पर बात करने के बाद महिला ने पुल के फुटपाथ पर अपना पर्स, चप्पल और रुमाल रख दिया और उफनाई सरयू में पुल से छलांग लगा दी। पुल से गुजर रहे लोगों ने महिला को बचाने की कोशिश की लेकिन वह नदी की तेज धारा में गुम हो गई।
राहगीरों ने घटना की सूचना भागलपुर पुलिस चौकी पर दी। पुलिस ने पुल पर पहुंच महिला के पर्स की तलाशी ली तो उसमें आधार कार्ड, मोबाइल, एटीएम कार्ड, श्रम कार्ड और कुछ रुपए मिले। पुलिस ने आधार कार्ड और मोबाइल के जरिए घटना की सूचना उसके परिजनों को दी।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…