बलिया के शिक्षा विभाग में बड़े बाबू के पद पर नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक चितबड़ागांव निवासी राकेश चौरसिया की भरौली तिराहे पर पान की दुकान है। उसने आरोप लगाया है कि एक वर्ष पूर्व चौकियामोड़ निवासी अफताब खुद को शिक्षा विभाग में अधिकारी होने की बात कह कर मुझे और दो अन्य भाइयों को प्रधान लिपिक के पद पर नौकरी लगाने के नाम 10 लाख रुपये की मांग की।
मैंने कई किस्तों में 5 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद आफताब ने कुछ दिनों बाद राकेश को एक नियुक्ति पत्र दिया। राकेश नियुक्ति पत्र लेकर बीएसए कार्यालय पहुंचा तो वहां तैनात कर्मचारियों ने नियुक्ति पत्र को फर्जी बताया। ठगी की बात पता चलने पर राकेश ने आफताब से पांच लाख रुपए वापस मांगने लगा तो उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया।
राकेश जब आफताब के घर पहुंचा तो उसने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद राकेश ने पुलिस अधीक्षक एस आनंद से शिकायत की। थाना प्रभारी राजीव मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…