बलिया: युवती के साथ बेहरमी से मारपीट, घटना का वीडियो वायरल, 3 महिलाओं पर केस दर्ज

बलिया में आए दिन लोगों की पिटाई के मामले सामने आ रहे हैं। इसी बीच ताजा मामला मनियर थाना क्षेत्र से सामने आया जहां एक गांव में कुछ महिलाएं एक युवती के बेरहमी से पिटाई कर रही है। घटना का खौफनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि तीन महिलाएं एक युवती को घसीट-घसीट कर पीट रही है। उसका मोबाइल छीनने की कोशिश कर रही है। न देने पर युवती के ऊपर थप्पड़ो व चप्पल की बरसात कर रही हैं।

युवती की पिटाई का दिल दहला देने वाला वीडियो 1 मिनट 4 सेकंड का है। जो वायरल हो रहा है। पूरी घटना  मनियर थाना क्षेत्र रे मानिकपुर( बिजलीपुर) गांव की है। जहां 25 अगस्त के दिन युवती की बेरहमी से पिटाई की गई। पी़ड़ित युवती मनियर कस्बे के वार्ड नंबर चार की बताई जा रही है। पीड़िता ने मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें तीन महिलाओं के नाम रिपोर्ट दर्ज करवाई है। जिसमें रिया पत्नी संदीप हाल मुकाम मनियर वार्ड नंबर 10, टुनटुन पुत्र स्व. भोला गोंड़ निवासी मानिकपुर बिजलीपुर, पन्नू पत्नी राजू (निवासी वार्ड नंबर 10 नगर पंचायत मनियर) शामिल है।

बताया जा रहा है कि आरोपी रिया के पति संदीप मनियर वार्ड नंबर 3 का निवासी है, जो पीड़ित युवती से फोन पर बात करता था। आरोपी गण युवती के घर आकर समझाए भी थे कि आइंदा उससे फोन पर बात न करे। संदीप की रिया से शादी हो चुकी है। पीड़ित युवती का आरोप है कि 25 अगस्त को उसे मानिकपुर गांव में टुनटुन के घर बुलाकर मारपीट की गई थी। वहीं मामले में प्रभारी निरीक्षक मनियर राजीव सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर तीन लोगों के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, मामले की छानबीन की जा रही है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago