बलिया- महिलाओं के साथ लाखों की ठ’गी, सच्चा’ई पता चलने पर पैरों तले ज़मीन खिसकी

बलिया । बलिया में महिलाओं के साथ लाखों रुपये के फ्रॉड का मामला सामने आ रहा है. महिलाओं का कहना है कि एक माइक्रो फाइनेंस ने लाखों रूपये लेकर फरार हो गयी है. मामला अब पुलिस में है और इसकी जांच की जा रही है. खबर यह है कि भगमलपुर में स्थित एक मकान में बीते करीब एक हफ्ते से शिव बालाजी माइक्रो क्रेडिट फाउंडेशन के नाम से एक ऑफिस खुला था. इस ऑफिस में बैठे कर्मचारियों ने हर एक महिलाओं से 1650 लिए और इसके बदले में उन्हें एक सदस्यता रसीद दी गयी.

सदस्यता लेने वाली महिलाओं से कहा गया था कि इसके बदले में आपका छह महीने का बीमा होगा. इसके साथ साथ सदस्य महिलाओं का पचास हज़ार का लोग भी दिया जायेगा. लेकिन गुरुवार को सदस्यता ग्राहण करने के बाद जब महिलायें लोन लेने पहुंची तो ऑफिस पर ताला लटका हुआ था. काफी लम्बे वक़्त तक जब वहां कोई नहीं आया और ताला नहीं खुला तब जाकर महिलाओं को अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ.

महिलाओं ने वहीँ हंगामा करना शुरू कर दिया. सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंची तब ताकर मामला सामने आया. महिलाओं का कहना है कि यह कंपनी उनके लाखों रूपये लेकर फरार हो गयी है. खैर किसी तरह पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया. पुलिस अब मामले की छान बीन में जुट गयी है. इस मामले पर स्थानीय एसओ यादवेंद्र पांडेय ने बताया कि अभी तक किसी भी महिला ने तहरीर नहीं दी है लेकिन फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच में जुट गयी है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

2 days ago