Categories: बलिया

बलिया में PM आवास लाभार्थियों की मनमानी, 5 साल में सिर्फ 10 हजार ने बनाया आवास, कई लापता !

बलिया में पीएम आवास योजना को लेकर लगातार लाभार्थियों की मनमानी देखने को मिल रही है। जहां 2017 से अब तक 59,529 प्रधानमंत्री आवास का आवंटन हुआ, जिसमें 48,923 का निर्माण पूरा हुआ। शेष लाभार्थियों ने किस्त लेने के बाद भी निर्माण नहीं कराया। इतना ही नहीं गाँव छोड़कर तक फरार हो गए।

आवास की किस्त लेकर निर्माण नहीं कराने वालों की तलाश में प्रशासन जुटा है और नोटिस भेजा जा रहा है। लाभार्थी के मोबाइल पर भी विकास भवन से फोन कर अपडेट लिया जा रहा है, लेकिन 10,606 पुराने लाभार्थी की तरफ से कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। अधिकारी परेशान हैं। ऐसे में आवास पूर्ण कराना विभाग के लिए चुनौती है।अपात्रों से रिकवरी, सचिवों पर भी कार्रवाई- वित्तीय वर्ष 2020-21 में 11,412 और 2021-22 में 8,670 आवास आवंटित करने के लिए पात्रों का चयन हुआ। ग्राम प्रधान और सचिव ने स्वीकृति दी। इसमें 209 अपात्र को 83.60 लाख रुपये किस्त जारी हुई। अब रिकवरी की कवायद शुरू हुई है। 53 सचिवों को नोटिस भेजा गया है, लेकिन अभी तक सचिवों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिन पर विभाग कार्रवाई करेगा।

नए सत्र में वर्ष 2022-23 में 261 मुख्यमंत्री आवास आए हैं। लाभार्थी के चयन की प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। वित्तीय वर्ष 2018-19 से 2020-21 तक 273 आवास आए थे। विभाग की ओर से सबका कार्य पूर्ण बताया जा रहा है। 2021-22 मैं 165 आवास आए, इसमें 151 का निर्माण हो चुका है जबकि 14 निर्माणाधीन हैं।

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी ने बताया कि नए सत्र के आवास की चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त जल्द पहुंचेगी। पहले के अधूरे आवासों को पूर्ण कराने के लिए भी पत्र जारी किया गया है। पीएम आवास में अपात्रों को चयन करने वाले सचिवों पर भी कार्रवाई होगी।

 

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago