ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे: महापंचायत में किसानों की दो टूक, औने-पौने दाम पर नहीं देंगे जमीन

बलिया। सागरपाली में महापंचायत में किसानों ने साफ – साफ कह दिया कि वह अपने पूर्वजों की जमीन की रजिस्ट्री औने पौने दाम पर नहीं कराएंगे। किसानों ने सख्त लहजे में कहा कि आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। विकास कार्यों का स्वागत है लेकिन किसी को बरगलाकर नहीं।

किसानों ने आरोप लगाया कि यूपीडा किसानों के हक का पैसा हजम कर केंद्र सरकार की बड़ी योजना अधर में डालना चाहता है। किसान उनके मनसूबे को सफल नहीं होने देंगे। डॉ. रामसुरेश राय ने कहा कि ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए अधिग्रहीत होने वाली भूमि वर्तमान सर्किल रेट पर लेनी हैं। बिचौलिए की भूमिका निभा रही यूपीडा जिला प्रशासन से मिलकर पुराने सर्किल रेट पर रजिस्ट्री करवाना चाह रही है, जो नियम विरुद्ध है। किसानों की जमीन का मालिक बनना चाहती है।

बुधवार को सर्वदलीय बैठक– महापंचायत में संगठन खड़ा कर सभी राजनीतिक दलों के सहयोग से अपने हक की लड़ाई मजबूती से लड़ने पर सहमति बनी। दो दिन बाद बुधवार को भृगु मंदिर में सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक होगी। इसमें आगे की लड़ाई तय होगी। न्याय नहीं मिलने पर न्यायपालिका की शरण लेने की बात कही गई। बैठक में लगभग अस्सी गांवों के किसान उपस्थित रहे।सत्यनारायण गुप्ता, श्रीनिवास राय, कमलेश राय, नरेंद्र राय, मनोज ठाकुर, डा. राम सुरेश राय, जितेन्द्र यादव, विकमा पांडेय, हरेराम पांडेय, चन्द्रशेखर सिंह, गंगासागर राय, धीरज राय, अनिल सिंह, लालजी राय , प्रभाकर सिंह, हरगोबिंद राय, सुरेंद्र राय, दिनानाथ सिंह, कृपाशंकर राय आदि थे। कार्यसमिति का गठन किया गया। इसके समायोजक डा. रामसुरेश राय, कोषाध्यक्ष सत्यनारायण गुप्ता तथा सह कोषाध्यक्ष संजीव कुमार राय चुने गए।

Ritu Shahu

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

3 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago