Categories: बलिया

बलिया- शहर से गांव तक बेतहाशा बिजली कटौती, गर्मी में लोगों का हाल-बेहाल

बलिया। जहां एक ओर इस बार भीषण गर्मी में लोगों का हाल-बेहाल है तो वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही बिजली कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है। आधा जून बीत जाने के बाद भी गर्मी के तेवर कम नहीं हो रहे ऐसे में बिजली कटौती बड़ी समस्या बन गई है। सिर्फ गांव ही नहीं शहर के लोग भी परेशान हैं। सभी तहसीलों में बेतहाशा बिजली कटौती हो रही है। घंटों बिजली गुल रहने से गर्मी में लोगों का बुरा हाल है। ऐसे में लोग बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे हैं।

पिछले एक सप्ताह से बिजली की अघोषित कटौती से नगर क्षेत्र की लगभग डेढ़ लाख की आबादी प्रभावित है। 24 घंटे में बमुश्किल 4 से 5 घंटे बिजली मिल रही है। एक घंटा में आधा दर्जन से अधिक ट्रीपिंग के चलते रात में लोगों का घंटा दो घंटा चैन की नींद सोना हराम हो गया है। पेयजल की आपूर्ति, लघु कुटीर उद्योग धंधे प्रभावित हैं। मंगलवार को दिन भर गायब रहने के बाद दोपहर में बिजली आई और शाम 6 बजे कट गई। रात में 9.30 बजे आने के बाद 11.30 बजे कट गई। यही स्थिति हमेशा बनी रहती है। जिससे लोग परेशान हो चुके हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago