Categories: बलिया

‘आप’ ने सुशांत राज को बनाया बलिया का नया जिला अध्यक्ष

बलिया। पंजाब में एक अच्छी जीत के बाद आम आदमी पार्टी अन्य राज्यों में भी एक्टिव हो रही है। उत्तरप्रदेश में भी आम आदमी पार्टी संगठन को मजबूत करने में लगी है। ऐसे में बलिया में पार्टी ने एक जिला अध्यक्ष की नियुक्ति की है। क्षेत्र के जितौरा गांव निवासी सुंशात राज पाठक आम आदमी पार्टी (आप) के नए जिलाध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने उनके मनोनयन का पत्र जारी किया है।

बता दें अन्ना आंदोलन से जुड़े सुशांत राज आम आदमी पार्टी के शुरूआती दिनों से सदस्य रहे। इस बार का विधानसभा चुनाव भी उन्होंने बांसडीह सीट से आप प्रत्याशी के रूप में लड़ा था। इसके पहले सुशांत पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष और बांसडीह विधानसभा प्रभारी के रूप में काम कर चुके हैं। कोलकाता विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर चुके सुशांत सामाजिक संघर्षों में लगातार सक्रिय रहे हैं।

वहीं जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन के बाद बातचीत में सुशांत ने कहा कि पार्टी को जिले के हर गांव और बूथ तक मजबूत बनाने का काम करेंगे। दिल्ली सरकार के मॉडल को जन-जन तक पहुंचाकर आम जनता को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे। ताकि पार्टी उत्तर प्रदेश में भी मजबूत पकड़ बना सके और एक राजनीतिक विकल्प के रूप में जनता के बीच स्थापित हो सके।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago