बलिया – युवक की मौत के मामले में पत्नी और भतीजा गिरफ्तार

बेल्थरारोड। उभांव थाना के चौकिया के पास संदिग्ध परिस्थितियों में कुछ दिन पहले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने पत्नी और भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि बीते 22 अप्रैल को थाना क्षेत्र के चौकिया के पास तेलमा जमालुद्दीनपुर निवासी मान सिंह संदिग्ध परिस्थितियों में अपने घर पर फंदे पर लटका हुआ पाया गया था। जिसकी अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि छानबीन के दौरान मान सिंह की मृत्यु में पत्नी उर्मिला देवी और भतीजा रामेश्वर वर्मा निवासी तेलमा जमालुद्दीनपुर की संलिप्तता पाई गई। उन्होंने बताया कि पत्नी ने गलतबयानी कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। घटना में शामिल मृतक मान सिंह की पत्नी और भतीजे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago