बलिया- गड़वार पुलिस ने बुधवार की रात को बलेसरा स्थित जनसेवा केंद्र से करीब दो दर्जन से अधिक फर्जी आधार कार्ड बरामद किया है। इसके बाद पुलिस ने कंप्यूटर, लैपटॉप सहित प्रिंटर, लैमिनेशन मशीन को जब्त कर लिया है। जबकि जनसेवा केंद्र संचालक फरार चल रहा है।
बता दें कि 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव के दिन कन्या प्राथमिक विद्यालय बलेसरा पर मतदान के दौरान दूसरे गांव से फर्जी मतदान करने आई तीन महिलाओं को गांव वालों ने पकड़ लिया था। उसके बाद महिलाओं समेत पोलिंग कर्मचारियों को भी बंधक बना लिया था। मौके पर पहुंची जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर कर्मचारियों को बंधक से छुटकारा के बाद पोलिंग बक्से को भेजवाया था।
इसके बाद महिला समेत वशिष्ठ वर्मा प्रधान प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने आई महिलाओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के बाद बूथ घेरने के मामले में भी एक पक्ष के प्रधान प्रत्याशी समेत 20 नामजद सहित 100 लोगों के खिलाफ अज्ञात मुकदमा पंजीकृत किया था। वहीं 27 अप्रैल की सुबह चट्टी पर स्थित एक जनसेवा केंद्र के बाहर करीब आधा दर्जन आधार कार्ड फर्जी पाए गए थे। जिसकी सूचना गांव वालों ने पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वीडियो रिकॉर्डिंग के बाद आधार कार्ड को कब्जे में ले लिया था और जनसेवा केंद्र पर ताला लगाकर सील कर दिया था।
बुधवार की देर शाम पहुंची गड़वार पुलिस ने कुछ गांव वालों को बुलाने के बाद वीडियो रिकॉर्डिंग कराकर दुकान का ताला खुलवाया, जिसमें 28 आधार कार्ड फर्जी मिलें। उसके बाद उसमें रखा लैपटॉप, लैमिनेशन मशीन, प्रिंटर सहित आधार कार्ड बनाने के फर्जी उपकरण को बरामद कर लिया।
गड़वार थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह ने बताया कि जनसेवा केंद्र के अंदर 28 आधार कार्ड फर्जी मिलें है, जिसे जब्त कर लिया गया है। जांच कर दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…