Categories: बलिया

बलियाः 4 करोड़ 72 लाख की लागत से होगा कटहल नाला ब्रिज का चौड़ीकरण, टेंडर प्रकिया शुरु

बलिया के कटहल नाला पर जल्द ही भव्य और चौड़ा पुल बनकर तैयार होगा। ब्रिज निर्माण के लिए परिवहन मंत्रालय ने 4 करोड़ 72 लाख रुपए की राशि जारी की है, इसके टेंडर की प्रक्रिया भी शुरु हो चुकी है। जल्द ही ब्रिज का निर्माण होगा। जिससे जनपदवासियों को जाम के झाम से मुक्ति मिलेगी।

जिले के प्रवेश द्वार कटहल नाला ब्रिज बहुत संकरा और जर्जर हो चुका था। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने इस समस्या को लेकर परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को भी अवगत कराया था। जिसके बाद अब परिवहन मंत्रालय ने ब्रिज निर्माण के लिए राशि जारी की है।

4 करोड़ 72 लाख की लागत से ब्रिज की मरम्मत के साथ ही चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। जिससे आए दिन होने वाली जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसके सात ही नया भव्य और दिव्य भिर्गु द्वार का भी निर्माण कराया जाएगा। शासन की ओर से राशि जारी होने के बाद सांसद मस्त ने सड़क परिवहन मंत्री नितिन गड़करी को धन्यवाद दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago