बलिया- जब एसडीएम कोर्ट में चूड़ी के साथ महिलाओं ने किया हंगा’मा

बिल्थरारोड डेस्क : पूर्व मंत्री छट्ठू राम द्वारा तीन दिनों से चलाये जा रहे आमरण अनशन के समर्थन में गुरुवार को एसडीएम कोर्ट में पहुंच कर महिलाओं ने हाथों में चुड़ियां लेकर नारा लगाते हुए हंगा’मा खड़ा कर दिया।

इससे अफरा-तफरी मच गयी। एसडीएम संत कुमार की ओर से पूर्व मंत्री छट्ठू राम सहित लगभग एक दर्जन नामजद व भारी  संख्या में अज्ञात महिलाओं के विरुद्घ विधिक कार्यवाही हेतु उभावं पुलिस को तहरीर सौंप दी गयी है।

विज्ञापन

पुलिस ने मौके से टेन्ट, कुर्सी, मेज, पेयजल के जार, मैट, जेनरेटर, लाउडस्पीकर आदि को जब्त कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार से पूर्व मंत्री छट्ठू राम विना अनुमति प्राप्त किये तहसील परिसर में टेन्ट व मंच लगाकर सात सूत्रीय मांगोंं को लेकर आमरण अनशन कर रहे थे।

गुरुवार को बसों से पहुंची महिलाओं ने एसडीएम न्यायालय को घेर कर शोर शराबा कर नारेबाजी की। अधिवक्ताओं के बीच बचाव से एसडीएम वहां से किसी तरह निकल सके। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी के अलावे कई थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और स्थिति को नियंत्रित किया। सूचना पाकर एडीएम रामआसरे प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार यादव व सीओ रसड़ा केपी सिंह पहुंच गये।

आमरण अनशन कराया समाप्त – सात सूत्रीय मांगों को लेकर चल रहा पूर्व मंत्री छट्ठू राम व उनके साथियों का आमरण अनशन तीसरे दिन गुरुवार को समाप्त हो गया। एसडीएम संत कुमार ने अनशन स्थल पर पहुंच कर उन्हें कृत कार्यवाही से अवगत कराया और जूस पिलाकर अनशन को समाप्त करा दिया।

सीओ बोले कार्रवाई होगी – सीओ रसड़ा केपी सिंह ने कहा कि आमरण अनशन की जानकारी हमें नही दी गयी थी। अन्यथा तहसील परिसर में अनशन शुरु नही करने देता। इनके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago