Categories: बलिया

बलिया: परिवार ने किया रिश्ते का विरोध तो प्रेमी जोड़े ने खा लिया जहर, प्रेमी की मौत, प्रेमिका की हालत गंभीर

बलिया में परिजनों द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। परिजनों युवक-युवती को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्रेमी की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं प्रेमिका का स्थिति नाजुक है, उसका किया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बढ़िया थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग काफी दिनों से चल रहा था। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन लोगों ने रिश्ते का विरोध किया और शादी करवाने से इनकार कर दिया।

इससे दुखी होकर प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों ने दोनों को सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। जबकि उसकी प्रेमिका का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago