बलिया- जब खुद को अदिति सिंह बताकर डीएम आवास में घुसी महिला…

बलिया में अधिकारियों के आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मियों की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। जिलाधिकारी आवास में एक महिला खुद को डीएम अदिति सिंह बताकर घुस गई। और फिर वह डीएम तक भी पहुंच गई। जहां डीएम अदिति सिंह ने महिला पुलिस को बुलाकर उस महिला को जेल भेजा। डीएम की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों की कोताही से उन पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। पुलिस के उच्च अधिकारियों ने लापरवाही पर कार्रवाई की बात कही है।दरअसल शहर कोतवाली क्षेत्र के काजीपुरा मोहल्ला निवासी महिला मुंह बांधे हुए गुरुवार को जिलाधिकारी आवास के मुख्य गेट पर पहुंची। सुरक्षा ड्यूटी में लगे कर्मियों ने महिला से पूछताछ की तो महिला ने अपना परिचय अदिति सिंह के रूप में दिया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे अंदर जाने दिया। इसके बाद आवास के बाहर सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों ने पूछताछ किया तो दोबारा महिला ने अपना नाम अदिति सिंह बताया। जिसे सुरक्षाकर्मियों ने अंदर जाने दिया। किसी ने अंदर जाकर यह नहीं देखा कि डीएम अंदर हैं या नहीं।

सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही से महिला डीएम तक पहुंच गई। इसके बाद डीएम ने सुरक्षा में लगे कर्मियों को फटकार लगाई और कोतवाली पुलिस को बुलाकर महिला को हिरासत में भेज दिया। इस बाबत एसपी राजकरन नय्यर ने बताया कि सुरक्षा में लापरवाही हुई है। इसलिए ड्यूटी में लगे कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उधर होमगार्ड के जिला कमांडेंट अनिल यादव ने बताया की मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा हुआ है तो ड्यूटी में तैनात कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago