Categories: बलिया

बलिया – एक युवती से 2 भाईयों को हुआ प्यार, घर बना जंग का मैदान

बलिया के भीमपुरा थाना क्षेत्र में एक युवती के प्यार में दो सगे भाईयों की आपस में ही लड़ाई हो गई। और जब युवती ने बड़े से इकरार कर दिया तो छोटे भाई ने अपना आपा खो दिया। और ब्लैड से अपना गला काट दिया। वहीं परिजनों ने दोनों के बीच झगड़ा सुलझाने के बाद घायल छोटे भाई का इलाज कराया। दरअसल छोटे भाई को अपनी प्रेमिका को बड़े भाई के साथ देखना पसंद नहीं था। जब से युवती से पूछा गया तो छोटा भाई सहन नहीं कर पाया। और उसने खुद पर ही हमला किया।

बता दें थाना क्षेत्र के एक गांव के दो भाइयों का एक ही युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों भाई बाहर रहकर नौकरी करते हैं लेकिन लॉकडाउन में घर पर ही हैं। पीड़ित के पिता के अनुसार छोटे भाई का प्रेम-पसंग लड़की से चल रहा था। उसी लड़की से बड़े भाई का भी संबंध था। ये बात छोटे को जैसे ही पता चली तो बड़े भाई से झगड़ा किया। फिर लड़की से पूछा तो लड़की ने बड़े भाई से प्यार की बात कही। जिसके बाद छोटे भाई ने घर जाकर ब्लेड से गर्दन पर सात बार वार करके खुद को लहूलुहान कर लिया।

युवक को गर्दन काटते देख किसी ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन में उसे भीमपुरा स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago