Categories: बलिया

बलियाः सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद समाप्त, बहुत कम मात्रा में हुई खरीद

बलिया के सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद की आखिरी तारीख समाप्त हो गई है। तमाम प्रयासों के बाद गांव-गांव में संपर्क के बाद भी 61 केंद्रों पर कुल 76 दिनों में सिर्फ 915 किसानों से केवल 40 हजार 260 क्विंटल गेहूं की खरीद हो सकी है।

निर्धारित लक्ष्य 97 हजार एमटी का महज 4.24 प्रतिशत है। प्रदेश में जिले का लगभग 15वां स्थान हैं, लिहाजा साफ है कि अन्य जिलों में गेहूं खरीद की स्थित ठीक नहीं है और इस साल गेहूं का सरकारी भंडार खाली ही रह गया है। रसड़ा ब्लॉक के किसी भी क्रय केन्द्र पर खरीद के अंतिम दिन न तो कोई किसान पहुंचा और न एक छटांक भी खरीद हो सकी।

यहां पर कुल 5 क्रय केंद्र खोले गए थे। इसके अलावा मंडी समिति के स्थानीय कृषि मंडी में खुले क्रय केंद्र पर 60 हजार कुंतल लक्ष्य के सापेक्ष 5620 क्विंटल ही खरीद हो सकी है। सरकारी खरीद कम होने की वजह ये भी है कि सरकार की ओर से गेहूं का मूल्य निर्धारित किया गया है, उससे ज्यादा पैसा किसानों को बाजार में मिल रहा है। ऐसे में किसानों का सरकारी क्रय केन्द्रों से पूरी तरह मोहभंग हो गया। सरकारी दर 2125 रुपये प्रति क्विंटल था, जबकि बाजार में भाव 2300 से अब 2500 रुपए क्विंटल तक हो गया है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago