बलिया में जल जीवन मिशन योजना के तहत गांवों में पानी में टंकियां स्थापित की जा रही है। इसके जरिए अब लोगों को रोजगार भी मिलेगा। योजना के तहत जिले के 940 ग्राम पंचायतों में 11280 लोगों को रोजगार दिया जाएगा।
हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए गांव में मिस्त्री, प्लंबर, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर के साथ 12-12 लोगों की तैनाती की जानी है। यानि हर गांव में 12 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह सभी लोग उपभोक्ताओं के घर तक समय पर पानी पहुंचाएंगे। पाइप लीक होने या कोई परेशानी आने पर मरम्मत करवाई जाएगी।
बलिया जलजीवन मिशन योजना अधिशाषी अभियंता अजीत सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायतों में पेयजल समूह इकाइयों की स्थापना होने से गांव के लोगों रोजगार भी मिलेगा। एक इकाई में 12 लोगों की आवश्यकता होगी, जिन्हें जिम्मेदारी देने के पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो नियमित रूप से संचालित करके गांव को लोगों को पीने का पानी मुहैया कराएंगे।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…