बलिया में ‘तीसरी आंख’ का अभाव, अपराधी नहीं हो पाते बेनकाब !

बलिया। अपराध होने के बाद सबसे पहले किसी भी जगह का CCTV देखा जाता है लेकिन अगर CCTV लगा ही न हो तो अपराधी तक पुलिस को पहुंचने में मुश्किल होती है। CCTV की इतनी अहमियत होने के बाद भी बलिया जनपद में लापरवाही बरती जा रही है। शहर के तमाम प्रमुख स्थलों और कई बड़े कस्बों में अब भी CCTV कैमरे नहीं लगे हैं।

यहां तक कि शहर में प्रवेश करने के कई रास्तों पर भी अभी CCTV कैमरे नहीं लगे हैं। कुछ जगहों पर पहले से लगे CCTV कैमरे खराब हो चुके हैं, जिन्हें ठीक कराने की बजाए अधिकारी एक दूसरे पर जिम्मेदारी थोपने में जुटे हैं। पुलिस नगर पालिका को जिम्मेदार मानती है तो नगरपालिका के जिम्मेदारों का कहना है कि CCTV की देखरेख और मरम्मत का काम पुलिस विभाग का है।

इन जगहों पर नहीं तीसरी आंख- सबसे प्रमुख स्थल कटहल नाला पुल है, जहां से होकर जिले ही नहीं दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र से आने वाले सभी लोग गुजरते हैं। ऐसे ही एनसीसी तिराहा, कुंवर सिंह चौराहा और रोडवेज तिराहा से होकर उत्तर पश्चिम से आने वाले लोगों पर भी निगरानी की कोई व्यवस्था नहीं है। इसके अलावा नगरा, सिकंदरपुर, मनियर, रेवती क्षेत्र से आने वाले रास्ते पर कोई कैमरा नहीं लगा है। उधर, बिहार की तरफ से महावीर घाट के रास्ते आकर शहर में प्रवेश करने वाले रास्ते पर कोई कैमरा नहीं मिलेगा। इसके अलावा कचहरी में इक्का-दुक्का जगह छोड़कर कहीं CCTV नहीं हैं।

वहीं एएसपी डीपी तिवारी का कहना है कि CCTV कैमरे की उपयोगिता और जरूरत को देखते हुए ऑपरेशन त्रिनेत्र शुरू किया है। चूंकि इसके लिए पुलिस के पास अभी कोई बजट नहीं आता है। इसलिए संपन्न नागरिकों, समाजसेवियों, व्यापारियों को इसमें आगे आने की अपील की जा रही है। वे अपने प्रतिष्ठानों, घरों में ही कैमरे लगवा लें। उनसे यह भी कहा जा रहा है कि जो कैमरे लगवाएं, उनमें एक-दो कैमरों की दिशा सड़क की तरफ भी हो। बड़ी संख्या में लोगों ने कैमरे लगवाए भी हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

1 day ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago