Categories: बलिया

बलियाः गांवों में स्थापित की जा रही पानी की टंकियां, 11 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

बलिया में जल जीवन मिशन योजना के तहत गांवों में पानी में टंकियां स्थापित की जा रही है। इसके जरिए अब लोगों को रोजगार भी मिलेगा। योजना के तहत जिले के 940 ग्राम पंचायतों में 11280 लोगों को रोजगार दिया जाएगा।

हर घर नल से जल पहुंचाने के लिए गांव में मिस्त्री, प्लंबर, मोटर मैकेनिक, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रीशियन, फिटर के साथ 12-12 लोगों की तैनाती की जानी है। यानि हर गांव में 12 लोगों को रोजगार मिलेगा। यह सभी लोग उपभोक्ताओं के घर तक समय पर पानी पहुंचाएंगे। पाइप लीक होने या कोई परेशानी आने पर मरम्मत करवाई जाएगी।पेयजल इकाइयों से होने वाली आमदनी से इन कर्मचारियों को मानदेय दिया। जिन ग्राम पंचायतों में पेयजल इकाइयों की स्थापना हो चुकी है अब बस कर्मचारियों को रखा जाना है। ग्राम पंचायत स्तर पर ही कर्मचारियों का चयन किया जाएगा। इसके लिए ग्राम पंचायतों को पूरी तरह अधिकृत किया गया है।

बलिया जलजीवन मिशन योजना अधिशाषी अभियंता अजीत सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायतों में पेयजल समूह इकाइयों की स्थापना होने से गांव के लोगों रोजगार भी मिलेगा। एक इकाई में 12 लोगों की आवश्यकता होगी, जिन्हें जिम्मेदारी देने के पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। जो नियमित रूप से संचालित करके गांव को लोगों को पीने का पानी मुहैया कराएंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

6 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago