Categories: बलिया

बलिया- वॉटर प्लान एक्टिव, हजारों परिवारों को मिलेगा शुद्ध पानी

बलिया में पेयजल को लेकर लोगों को राहत मिलने वाली है। जहां अब टैक्स भरने वालों को शुद्ध पानी मिलने वाला है। टैक्स भरने वाले करीब 36 हज़ार परिवार को अब शुध्द पानी मिलेगा। जो अब तक पानी की सुविधा से वंचित थे। लेकिन अब बलिया को अमृत-2.0 (अटल मिशन फार रेजुवेंशन एंड अर्बर ट्रांसफारमेशन) में शामिल कर लिया गया है। ऐसे में उन्हें भी अब साफ पानी मिलेगा।

बता दें 12 नगरीय निकायों में करीब 36,542 परिवार ऐसे हैं जो गृहकर तो हर साल देते हैं, लेकिन आज तक पेयजल सुविधा उन्हें नहीं मिली। शुद्ध पेयजल के लिए उन्हें निजी संसाधन और हैंडपंपों की ओर देखना पड़ता है। दो नगर पालिका और 10 नगर पंचायतों में अब तक सिर्फ 11,120 परिवारों को पेयजल का कनेक्शन है। बलिया और रसड़ा में सर्वाधिक आबादी रहती है। इसमें कुछ परिवार ऐसे भी हैं, जिनके पास कनेक्शन तो है लेकिन पानी आज तक नहीं पहुँचा। बहुतों को दूषित पेयजल भी मिल रहा है। निकायों में पेयजल कनेक्शन के लिए डीपीआर बनाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश जल निगम की नगरीय इकाई ने सर्वे शुरू कर दिया है। इस संबंध में नगर पालिका और नगर पंचायतों ने उन्हें कुछ जानकारियां भी साझा कर दी हैं। कई अन्य बिदुओं पर काम तेज कर दिया गया है। परियोजना में 50 करोड़ से ज्यादा खर्च होने का अनुमान है। अधिशासी अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago