बलिया में नकल पर कसी नकेल तो घटी बोर्ड परीक्षार्थियों की संख्या

बलियाः यूपी बोर्ड की परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज है। इस बार 10वीं की परीक्षा में 76171 विद्यार्थी और 12वीं में 64754 विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। पिछले साल परीक्षा में इंटरमीडिएट में 78810 और हाईस्कूल के 84414 परीक्षार्थी थे। साल दर साल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या घट रही है। इसके पीछे का एक मुख्य कारण है नकलविहीन परीक्षा।

बोर्ड परीक्षाओं के इतिहास पर रुख करें तो कई मेजर बदलाव आए हैं। पहले विद्यार्थी परीक्षा में नकल कर पास हो जाते थे। लेकिन समय गुजरा तो परीक्षाओं का पैटर्न भी बदला। अब सरकार का सबसे ज्यादा फोकस इस बात पर रहता है कि परीक्षाएं नकलविहीन हों। परीक्षाओं में नकल न होने पाए, इसके लिए अब सीसीटीवी कैमरे, वॉयस रिकार्डर से मॉनिटरिंग की जानें लगी। इस सख्ती का असर यह हुआ कि हर साल लगभग 20 से 25 हजार विद्यार्थी कम होने लगे हैं।

पिछले साल की तुलना में इस साल कुल 2 लाख 22 हजार 99 परीक्षार्थी कम हो गए हैं। पांच सालों में करीब एक लाख परीक्षार्थी कम हुए हैं। 2018 में 10वीं में 117891 और 12वीं 92954 परीक्षार्थी थे। 2019 में 10वीं में 85892 और 12वीं में 75542 परीक्षार्थी थे। 2020 में 10वीं में 82206 और 12वीं में 77099 परीक्षार्थी थे। 2021 में 10 में 84,414 और 12वीं में 78,810 परीक्षार्थी थे। 2022 में 10 में 76171 और 12वीं में 64754 परीक्षार्थी हैं।

पहले की परीक्षा में नकल के चलते मेधावी भी स्पष्ट नहीं हो पा रहे थे। बता दें कि पहले के समय यूपी में परीक्षा की व्यवस्था बेपटरी थी। परीक्षा का पास कराने ठेके तक होते थे। लेकिन अब परीक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ। बाहरी विद्यार्थी जो केवल पास होने के लिए यूपी का रुख करते थे। अब उनकी संख्या में कमी आई है। पहले पास हाेने वाले विद्यार्थियों के विषय में आम धारणा थी कि वह नकल करके पास हुआ है। नकल पर प्रतिबंध लगने से असल मेधावी सामने आ रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 days ago

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago