Categories: बलिया

बलिया- इस आरोप में समाजवादी पार्टी के करीब 70 कार्यकर्ताओं पर FIR


बलिया में विधानसभा चुनाव के बाद अब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा के कार्यकर्ताओं पर सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों से अभद्रता करने का आरोप लगा है। कि EVM की रखवाली के नाम पर कार्यकर्ताओं ने सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों की गाड़ी रोककर चेक की साथ ही अभद्रता भी की। इस मामले में अब सपा के 11 नामजद और 50 से 60 अज्ञात कार्यकर्ताओं पर FIR की है।

क्या है पूरा मामला- मामला मतगणना केंद्र के गेट का है। जहां सपा कार्यकर्ता 9 मार्च को मतगणना के ठीक एक दिन पहले अधिकारियों और कर्मचारियों की गाड़ियां चेक कर रहे थे। उनका मानना था कि इन गाड़ियों के आने जाने से मतगणना प्रभावित की जा सकती है। इतना ही नहीं सपा के कार्यकर्ताओं पर सरकारी कर्मचारी और अधिकारियों से अभद्रता करने का आरोप लगा है। इस मामले में अब पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक विजय त्रिपाठी ने बताया कि 9 तारीख को मतगणना स्थल मंडी के गेट पर कुछ लोगों ने सरकारी कर्मचारियों की गाड़ियां चेक की थी। मतगणना स्थल पर कुछ लोगों ने अफवाह फैलाई कि इन गाड़ियों से मतगणना प्रभावित की जा सकती है। इन लोगों ने सरकारी कर्मचारियों से अभद्रता भी की। इसको देखते हुए कोतवाली में FIR दर्ज की है। मामले में जांच के साथ ही कार्रवाई की जा रही है।

Ritu Shahu

Recent Posts

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

12 hours ago

जननायक की जन्मशताब्दी पर महाअभियान, बलिया में हजारों लोगों को मिलेगा निःशुल्क स्वास्थ्य लाभ

जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…

13 hours ago

बलिया में रोजगार का सुनहरा अवसर: 23 जून को लगेगा एक दिवसीय रोजगार मेला

बलिया। जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का बेहतरीन अवसर सामने आया है।…

14 hours ago

लखनऊ अग्निकांड के बाद बड़ा सवाल: क्या बलिया के कोचिंग संस्थान सुरक्षित हैं?

बलिया। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग में 15 छात्रों की…

15 hours ago

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में सफलता का जश्न, छात्रों ने रचा इतिहास

सीबीएसई कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खुशी…

2 months ago

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 months ago