Categories: बलिया

बलियाः रंग-बिरंगी पेंटिंग से सजेंगी 940 ग्राम पंचायतों की दीवारें

बलिया जिले को स्वच्छता में नंबर वन बनाने की कवायद चल रही है। इसी कड़ी में अब ग्रामीणों को जागरुक करने के लिए जनपद की 940 ग्राम पंचायतों में वॉल पेंटिंग बनाई जाएंगी। रंग-बिरंग रंगों से स्वच्छता के संदेश को दीवारों पर उकेरा जाएगा। इससे ग्रामीण स्वच्छता के प्रति जागरुक तो होंगे ही साथ ही ग्राम की सुंदरता भी बढ़ेगी।

वॉल पेंटिंग के जरिए ग्रामीणों को कोरोना से बचाव, जल बचाने, स्वच्छता के प्रति जागरुकता और एकता का संदेश दिया जाएगा। पेंटिंग को लेकर विभिन्न स्लोगन भी तैयार किए गए हैं। अभी तक ग्राम पंचायतों में केवल ग्राम सचिवालय, सामुदायिक शौचालयों और विद्यालयों की दीवारों पर ही संदेशप्रद पेंटिंग बनाई गई थी, लेकिन अब पंचायत की हर गली-चौराहा पेंटिंग से सजाया जाएगा।

इसको लेकर जिला पंचायत राज विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। किस जगह कौनसी पेंटिंग बनाई जाएगी यह भी तय है। माना जा रहा है कि 1 जनवरी से वॉल पेंटिंग बनाने का काम शुरु होगा। इसके साथ ही पंचायत में धार्मिक स्थलों की साफ-सफाई कराने के साथ ही पेंटिंग भी बनाई जाएगी, जिसमें एकता का भी संदेश दिया जाएगा

बलिया जिला पंचायत राज अधिकारी अजय श्रीवास्तव का कहना है कि 2022 में होने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण (ग्रामीण) के तहत जनपद को प्रथम स्थान पर लाने की कवायद की जा रही है। ग्रामीणों की जागरूकता के लिए पेंटिंग बनाई जाएगी। इसके साथ ही स्वच्छताग्राही घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे। जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में वॉल पेंटिंग बनाई जाएगी। इसको लेकर रूपरेखा तैयार कर ली गई है। जल्द वॉल पेंटिंग का कार्य शुरू होगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago