Categories: बलिया

बलियाः ट्रांसफार्मर के लिए मतदान बहिष्कार का ऐलान, रतसर में “बिजली नहीं तो वोट नहीं” के नारे लगे

बलियाः बिजली व्यवस्था के बदतर हाल से परेशान टाउन एरिया रतसर के लोग सड़कों पर उतर आए हैं। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए वोट बहिष्कार का ऐलान कर दिया है। ग्रामीणों ने “बिजली नहीं तो वोट नहीं” का नारा बुलंद करते हुए सरकार को चेतावनी दी है।

नगर पंचायत रतसर के कई मोहल्लों में लोग बिजली की खराब व्यवस्था से परेशान हैं। पंचायत भवन, धोबी मुहल्ला, डफाली मुहल्ला, अगरधत्ता आदि मुहल्लों में ट्रांसफर तक नहीं लगे। जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रहने को मजबूर होना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व सांसद भरत सिंह ने करीब 5 साल पहले ट्रांसफर के लिए अपनी निधि से पैसा दिया था।

इसके बाद हैवी क्षमता के ट्रांसफार्मर लगाने का फैसला हुआ। जिसके लिए बिजली विभाग ने जगह का चयन कर लिया। लेकिन लंबा वक्त गुजरने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया। अब लोग लो-वोल्टेज की समस्या से परेशान हैं। बता दें कि रतसर बड़ी आबादी वाला इलाका है। 3 साल पहले ही इसे नगर पंचायत घोषित किया गया। इससे लोगों में आस बंधी कि अब हालात सुधरेंगे लेकिन कोई भी सुविधा नहीं मिली। सूत्रों की मानें तो अब तक टाउन एरिया के चेयरमैन अथवा सभासदों का चुनाव नहीं हो सका है। नगर पालिका घोषित होने के बाद से ईओ के ऊपर ही रतसर कस्बे का विकास का जिम्मा है। जिससे कोई भी काम पूरे नहीं हो पा रहे हैं।

खासतौर पर बिजली की समस्या से लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। इससे गुरुवार को ‘ट्रांसफार्मर नहीं तो वोट नहीं’ का बैनर मुख्य सड़क पर लगा दिया। उनका कहना है, ऊंची क्षमता का ट्रांसफार्मर अगर नहीं लगा तो सैकड़ों लोग विधानसभा चुनाव के मतदान का बहिष्कार करेंगे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago