Categories: बलिया

बलिया में लेखपाल का घूस लेते वीडियो वायरल,आपदा राशि दिलाने के लिए मांगी थी रिश्वत

बलिया में आपदा राशि दिलाने के एवज में लेखपाल सुनील तिवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में लेखपाल रिश्वत लेते साफ नजर आ रहा है। जिसने राशि दिलाने के लिए 10 हज़ार की मांग की और 5 हज़ार रूपए लिए भी।

मामला रसड़ा तहसील के राम पुर बहोरवा का है, जहां आग लगने से गाय के जलकर मरने पर दलित परिवार से आपदा राशि दिलाने के नाम के एवज में लेखपाल ने 10000 की रिश्वत मांगी थी। गरीब दलित ने लोगों के कहने पर कर्ज लेकर 5000 रुपये दे दिए।

5 हज़ार रूपए रिश्वत देने के महीने भर बीतने के बाद भी दलित को आपदा राशि नहीं मिली। वहीं अब रिश्वत देने का वीडियो वायरल हो रहा है। देखना होगा कि अब वायरल वीडियो के आधार पर कब तक और क्या कुछ कार्रवाई की जाती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago