बलिया में इस वक्त शायद बिना घूस के कोई नाम नहीं हो रहा है तभी आए दिन रिश्वत लेने के वीडियो सामने आ रहे हैं। जहां 50 रुपये रिश्वत मांगने का वीडियो वायरल होने पर एसपी ने एक कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। साथ ही मामले की जांच राजपत्रित अधिकारी से कराई जा रही है।
मामला दुबहर थाना क्षेत्र की शिवपुर दियर चौकी पर तैनात एक आरक्षी से जुड़ी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शिवपुर दियर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी आयुष सिंह का घूस मांगने का एक वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वह बिहार सीमा पर जनेश्वर मिश्र सेतु से सामान लदे भारी वाहनों की आवाजाही के लिए 50 रुपए की घूस मांग रहा है।
इस दौरान एक वाहन चालक एडवांस में पचास रुपया जमा करने की बात कह रहा है तो आरक्षी भड़क जाता है और अपशब्द बोलने लगता है। इसके बाद वाहन चालक पचास रुपए के स्थान पर 30 रुपए दे रहा है तो आरक्षी अपशब्द बोल रहा है। फिर चौकी इंचार्ज से मिलने की बात कह रहा है।
इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने रविवार की शाम आरक्षी आयुष सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।मामले की जांच भी जा रही है। जिसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…