Categories: बलिया

बलिया- तहसीलदार कोर्ट में पेशकार का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, SDM ने जांच के दिए निर्देश

बलिया। बेल्थरारोड में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंचता जा रहा है। चकबंदी सीओ का मामला शांत नहीं था कि अब तहसीलदार के पेशकार का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने से हड़कंप मचा हुआ है। वायरल वीडियो में एक युवक से रिश्वत में रुपये लेते पेशकार दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी इस प्रकरण में कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसडीम ने तहसीलदार को मामले की जांच सौंपी है।

वीडियो के मुताबिक तहसीलदार कोर्ट में एक मामले के संबंध में पेशकार ने तहसीलदार को पैसा देने के नाम पर रिश्वत की मांगी। करीब 70 सेकंड के वीडियो में तहसीलदार न्यायालय में अपने चेयर के पास खड़ा पेशकार मोलभाव भी करता दिख रहा है। आखिरी में 500-500 के नोट लेकर अगले दिन काम होने का आश्वासन दे रहा है।

पैसा लेने वाला तहसील में प्रमाण पत्र लिपिक पद पर कार्यरत बताया जा रहा है। जो कुछ माह पहले ही परिचारक पद से प्रोन्नत किया गया है। वर्तमान समय अपने मूल पद के साथ तहसीलदार कोर्ट में पेशकार पद से भी संबद्ध है। बताया जा रहा है कि वीडियो में पैसा लेते हुए दिख रहा पेशकार पूर्व में भी पैसे के लेनदेन के मामले में बदनाम रहा है।

वहीं सफाई देते हुए आरोपी पेशकार ने कहा कि उसने किसी से पैसा नहीं लिया। वायरल वीडियो में पैसा दे रहा व्यक्ति उन्हीं का बकाया पैसा लौटा रहा है। अब इसमें कितनी सच्चाई है, यह तो जांच के बाद ही साफ हो सकेगा। उपजिलाधिकारी दीपशिखा सिंह ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में है। जांच तहसीलदार को सौंपी है। जांच के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। इस बीच बीजेपी नेता सहती राजभर, सामाजिक कार्यकर्ता विनोद मानव ने प्रमुख सचिव और आला अधिकारियों को पत्र भेज तहसील में व्याप्त भ्रष्टाचार खत्म करने की मांग की।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago